संविधान के प्रमुख स्तम्भ डॉ भीमराव अम्बेडकर के द्वारा उद्घोषित शब्द ‘शिक्षा शेरनी का दूध है जो भी पियेगा दहाड़ेगा’ यथार्थ में नव चेतना का अभ्युदय कराता है।

भारतीय संविधान भारतीय संविधान की प्रस्तावना स्वतंत्रता प्रदान करने का उपबंध भी करती है जिसका अर्थ है व्यक्तिगत गतिविधियों पर संयम का अभाव और व्यक्तियों के विकास के अवसरों का प्रावधान। स्वतंत्रता का विचार मौलिक अधिकार के माध्यम से सभी नागरिकों तक फैला हुआ है जो विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, विश्वास और पूजा की स्वतंत्रता प्रदान करता है।

सामजिक सुधारक

इन्हें महात्मा फुले एवं ”जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। इन्‍होंने अपना पूरा जीवन स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह को बंद कराने में लगा दिया। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। 28 नवंबर, 1890 को 63 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।

डॉ रत्नाप्पा भरमप्पा कुम्हार (1909 – 1998) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जो भारत की संविधान सभा के सदस्य तथा उसके सचिव चुने गए थे। उन्हें देशभक्त रत्नप्पा भी कहा जाता है। वह भीमराव आम्बेडकर के साथ भारत के संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्तियों में से एक थे।

भारत रत्न डॉ॰ भीमराव आम्बेडकर

आनंदराज यशवंत आम्बेडकर 

रिपब्लिकन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राकेश प्रजापति
रिपब्लिक सेना (उत्तर भारत -अध्यक्ष )

अंबडेकर साहेब की विचारधारा

रिपब्लिकन सेना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रजापति को उत्तर भारत के प्रभारी के रूप में चुना गया है। आपको बता दें रिपब्लिकन सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब अंबेडकर जी के पोते आनंद राज अंबेडकर जी के दिल्ली आगमन पर एक बड़े कार्यक्रम में हजारों लोग सम्मिलित हुए और सभी के आशीर्वाद और स्वागत के साथ राकेश प्रजापति को यह पद भी मिली। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आनंद राज अंबेडकर ने यह कहा कि 2024 से चुनाव को मद्देनजर राकेश प्रजापति जी को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रिपब्लिकन सेना पार्टी के समस्त सदस्य और आम जनता का भी विश्वास है कि आने वाले चुनाव में रिपब्लिकन सेना पार्टी एक अच्छी लड़ाई लड़ेगी। आपको बताते चलें कि दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में हजारों संख्या में लोग मौजूद रहे, और रिपब्लिकन सेना पार्टी के समस्त सदस्य मिलकर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के पोते और राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद राज अंबेडकर जी का जोरदार स्वागत सत्कार के साथ उनको दिल्ली में काफी प्यार के साथ यहां पर सलमान भी किया।

राकेश प्रजापति
रिपब्लिक सेना (उत्तर भारत -अध्यक्ष )

डॉ. भीमराव रामजी बाबासाहेब अंबेडकर परिचय

  • डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जो कि बाबासाहेब अंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) के नाम से लोकप्रिय थे भारतीय संविधान के मुख्य निर्माताओं में से एक थे।
  • डॉ. अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद्, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया।
  • उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश में हिंदू महार जाति (Hindu Mahar Caste) में हुआ था। उन्हें समाज में हर तरफ से भारी भेदभाव का सामना करना पड़ा क्योंकि महार जाति को उच्च वर्ग द्वारा “अछूत” के रूप में देखा जाता था। read more